ad_01

2026 फीफा विश्व कप | FIFA World Cup 2026 | COMPLETE DETAILS | Champion : Spain 🇪🇸

2026 फीफा विश्व कप | FIFA World Cup 2026

FIFA World Cup 2026
2026 फीफा विश्व कप फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे यादगार टूर्नामेंट रहा। यह फीफा विश्व कप का 23वां संस्करण था, जिसका आयोजन 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में किया गया। यह फीफा विश्व कप इतिहास का पहला अवसर था, जब तीन देशों ने मिलकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी की। इसके साथ ही पहली बार 48 टीमों ने विश्व कप में हिस्सा लिया और राउंड ऑफ 32 का नया प्रारूप लागू किया गया।

FIFA World Cup 2026
लगभग 39 दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में 48 देशों की टीमों के बीच कुल 104 मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट में कुल 308 गोल किए गए । ये मुकाबले संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के 16 शहरों के 16 स्टेडियमों में आयोजित हुए। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 11 जून 2026 को मेक्सिको सिटी स्टेडियम में मेजबान मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर विजयी शुरुआत की। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 48 टीमों को 12 समूहों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक समूह में चार टीमें थीं।

FIFA World Cup 2026
समूह चरण के बाद राउंड ऑफ 32 और राउंड ऑफ 16 के रोमांचक मुकाबलों के बाद फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड, अर्जेंटीना, मोरक्को, नॉर्वे, बेल्जियम और स्विट्जरलैंड ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल के मुकाबलों में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0, स्पेन ने बेल्जियम को 2-1, इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 और अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में जगह बनाने के लिए खेले गए पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क–न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय में 1-0 से हराकर 16 वर्षों बाद अपना दूसरा फीफा विश्व कप खिताब जीत लिया। स्पेन के लिए निर्णायक गोल फेरान टोरेस ने अतिरिक्त समय में किया। फाइनल मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार स्पेन के खिलाड़ी फेरान टोरेस को दिया गया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस तरह स्पेन विजेता, अर्जेंटीना उपविजेता, इंग्लैंड तीसरे और फ्रांस चौथे स्थान पर रहा।

शुभंकर -

2026 फीफा विश्व कप के तीन आधिकारिक शुभंकर मेपल मूस, जायू जगुआर और क्लच बाल्ड ईगल थे। इनमें मेपल मूस ने कनाडा, जायू जगुआर ने मेक्सिको और क्लच बाल्ड ईगल ने संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिनिधित्व किया।

FIFA World Cup 2026


आधिकारिक मैच बॉल- 

फीफा विश्व कप 2026 की आधिकारिक मैच बॉल का नाम ट्रायोंडा था, जिसे एडिडास ने बनाया था। सेमीफाइनल, तीसरे स्थान के लिए खेले गए प्लेऑफ मुकाबले और फाइनल मैच में विशेष ट्रायोंडा फाइनल मैच बॉल का इस्तेमाल किया गया।

आधिकारिक थीम सॉन्ग - 

टूर्नामेंट का आधिकारिक थीम सॉन्ग “दाई दाई” था, जिसे शकीरा और बर्ना बॉय ने अपनी आवाज दी।

प्रमुख व्यक्तिगत पुरस्कार- 

टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाने वाला गोल्डन बॉल पुरस्कार स्पेन के रोद्री को मिला।

टूर्नामेंट में सर्वाधिक 10 गोल करने वाले फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे को गोल्डन बूट पुरस्कार प्रदान किया गया।

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए गोल्डन ग्लव पुरस्कार स्पेन के उनाई सिमोन को दिया गया। वहीं स्पेन के पाउ कुबार्सी को सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी पुरस्कार मिला।

फेयर प्ले पुरस्कार नीदरलैंड्स की टीम को प्रदान किया गया।

2026 FIFA World Cup


पुरस्कार राशि -

2026 फीफा विश्व कप के लिए पुरस्कार राशि और टीमों को मिलने वाली वित्तीय सहायता में रिकॉर्ड वृद्धि की गई। फीफा के अनुसार सभी 48 टीमों के लिए कुल वित्तीय वितरण लगभग 871 मिलियन अमेरिकी डॉलर था।

पुरस्कार राशि का वितरण इस प्रकार रहा: -

विजेता स्पेन: 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर

उपविजेता अर्जेंटीना: 33 मिलियन अमेरिकी डॉलर

तीसरे स्थान की टीम इंग्लैंड: 29 मिलियन अमेरिकी डॉलर

चौथे स्थान की टीम फ्रांस: 27 मिलियन अमेरिकी डॉलर

5वें से 8वें स्थान: प्रत्येक टीम को 19 मिलियन अमेरिकी डॉलर

9वें से 16वें स्थान: प्रत्येक टीम को 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर

17वें से 32वें स्थान: प्रत्येक टीम को 11 मिलियन अमेरिकी डॉलर

33वें से 48वें स्थान: प्रत्येक टीम को 9 मिलियन अमेरिकी डॉलर

इसके अतिरिक्त, प्रत्येक भाग लेने वाली टीम को तैयारी खर्च के लिए 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिए गए।

FIFA World Cup 2026
इस प्रकार, 48 टीमों, 12 समूहों, 104 मुकाबलों और 16 मेजबान शहरों के साथ 2026 फीफा विश्व कप ने फुटबॉल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। स्पेन के चैंपियन बनने के साथ समाप्त हुआ यह टूर्नामेंट दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों के लिए लंबे समय तक यादगार रहेगा।