ad_01

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल [CHHATTISGARH CABINET MINISTER]

 छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल [CHHATTISGARH CABINET MINISTER]

[CHHATTISGARH CHIEF MINISTER & CABINET MINISTER]

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 के अनुसार, प्रत्येक राज्य में राज्यपाल की सहायता और सलाह के लिए एक मंत्रिमंडल होता है, जिसका प्रमुख मुख्यमंत्री होते है।
  • राज्यपाल, विधानसभा में बहुमत दल के नेता को मुख्यमंत्री नियुक्त करते हैं और मुख्यमंत्री की सलाह पर अन्य मंत्रियों की नियुक्ति होती है।
  • राज्यपाल द्वारा ही मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों को शपथ दिलाया जाता है।
  • 91वें संविधान संशोधन अधिनियम 2003 में अनुच्छेद 164 में खंड (1-ए) जोड़ा गया। इसके अनुसार किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती, लेकिन यह संख्या 12 से कम भी नहीं होनी चाहिए।
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा की कुल सीटें की संख्या 90 है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या 13 या 14 हो सकती है।
  • 90 का 15 प्रतिशत - 13.5 यानी अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं।


 छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल 

[CHHATTISGARH CABINET MINISTER]

विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, जल संसाधन, विमानन, सुशासन एवं अभिसरण, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत एवं निवारण तथा अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित न हो

(विधायक - कुनकुरी (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र)

अरूण साव

उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण

(विधायक - लोरमी विधानसभा क्षेत्र )

विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

(विधायक - कवर्धा विधानसभा क्षेत्र)

राम विचार नेताम

मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, 

मछली पालन, पशुधन विकास

(विधायक - रामानुजगंज (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र)

दयाल दास बघेल

मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

(विधायक - नवागढ़ (अजा) विधानसभा क्षेत्र)

केदार कश्यप

मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य

( विधाययक - नारायणपुर (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र)

लखन लाल देवांगन

मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

वाणिज्य और उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी),  श्रम

(विधायक - कोरबा विधानसभा क्षेत्र)

श्याम बिहारी जायसवाल

मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, 

20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन

(विधायक - मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र)

ओ.पी. चौधरी

मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर), आवास एवं पर्यावरण,

 योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी

( विधायक - रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र)

लक्ष्मी राजवाड़े

मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण

(विधायक - भटगांव विधानसभा क्षेत्र)

टंकराम वर्मा

मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा

(विधायक - बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र)

गजेन्द्र यादव

मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य

(विधायक - दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र)

गुरू खुशवंत साहेब

मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास

(विधायक - आरंग (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र)

राजेश अग्रवाल

मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व

(विधायक - अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र)